वायरल

सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। 2 अक्टूबर से उनकी तबीयत चिंताजनक बनी हुई थी। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह लगभग 8:30 बजे उनका निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से लगातार विभिन्न दलों के नेताओं की ओर से शोक प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच चुका है। मंगलवार शाम 3:00 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है।

इसके अलावा समाजवादी विचारधारा के कई और नेता भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव सैफई जाएंगे। उनके साथ लोकसभा सदस्य दुलाल चंद्र गोस्वामी और केसी त्यागी मौजूद होंगे। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में 1 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। नीतीश कुमार के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे।

इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार शाम 3:00 बजे किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 3 दिनों का राजकीय शोक है। मुलायम सिंह यादव 10 बार विधायक और 7 बार सांसद रहे हैं। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। एक वक्त था जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जाता था। मुलायम सिंह यादव फिलहाल मैनपुरी से सांसद भी थे। मुलायम सिंह यादव के दो बेटे अखिलेश यादव और प्रतीक यादव हैं। इसके अलावा उनका पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय हैं जिसमें उनके भाई शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का भी नाम है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button