विदेश

शहबाज शरीफ की मिन्नतों का असर, पाकिस्तान को बड़ी राहत

पाकिस्तान के कटोरे में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से तीन अरब डॉलर की खैरात मिलने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पाकिस्तान के साथ 3 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था पर एक कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ से पाकिस्‍तान के साथ एक स्‍टैंडबाय एग्रीमेंट किया गया है।

इस स्टाफ लेवल एग्रीमेंट स्टैंडबाय को अभी आईएमएफ बोर्ड की मंजूरी मिलना बाकी है। आईएमएफ बोर्ड की मीटिंग जुलाई में होनी है और उसमें ही इस पर फैसला लिया जाएगा।देश 2019 में सहमत $6.5 बिलियन के बेलआउट पैकेज से शेष $2.5 बिलियन का इंतजार कर रहा था।

आईएमएफ के अधिकारी नाथन पोर्टर ने एक बयान में कहा कि नई स्टैंड-बाय व्यवस्था 2019 कार्यक्रम पर आधारित है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को हाल के दिनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें पिछले साल विनाशकारी बाढ़ और यूक्रेन में युद्ध के बाद कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है। पोर्टर ने एक बयान में कहा कि आयात और व्यापार घाटे को कम करने के अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद, भंडार बहुत निचले स्तर तक गिर गया है। बिजली क्षेत्र में तरलता की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button