
जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शीतला चौकिया धाम स्थित कुंड में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना की पुष्टि तब हुई जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची, जहां सघन खोजबीन के बाद युवक का शव कुंड से बाहर निकाला गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या यह कोई दुर्घटना थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय श्रद्धालुओं और आमजन में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।






