तिलोई रियासत द्वारा स्थापित प्राचीनतम पांचों बीर बाबा मंदिर का हुआ भव्य जीर्णोद्धार
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन

जन एक्सप्रेस/अमेठी: तिलोई रियासत द्वारा स्थापित प्राचीनतम पांचों बीर बाबा मंदिर, अरियांवा के जीर्णोद्धार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर राज्यमंत्री बड़े भैया राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
भव्य स्वागत और सम्मान समारोह
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के आगमन पर स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
धार्मिक आस्था और विरासत का प्रतीक
तिलोई क्षेत्र का पांचों बीर बाबा मंदिर धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद इसका स्वरूप और भी भव्य हो गया है। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए बीर बाबा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।