देश

विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल को दी गई श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन दिवंगत महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और बलिदानी सैनिकों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सदन ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।

शुक्रवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों को सदन की भावना से अवगत करने का आश्वासन भी दिया। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

सदन ने सिक्किम के भूतपूर्व राज्यपाल चौधरी रणधीर सिंह, पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, संसद सदस्य रतन लाल कटारिया, हरियाणा के भूतपूर्व उप मंत्री जय नारायण खुंडिया के अलावा जिला गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर बादली के स्वतन्त्रता सेनानी महाशय परमानंद के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया।

सदन में 2 जून, 2023 को ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना में मारे गये यात्रियों के निधन, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले तथा राजौरी जिले में आतंकवादी हमलों में शहीद सुरक्षाकर्मियों के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button