उत्तर प्रदेशचित्रकूट

शरद पूर्णिमा पर चित्रकूट में लगेगा दो दिवसीय जागृत लक्ष्मी साधना शिविर, हजारों साधक होंगे शामिल

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर चित्रकूट में दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। दादा गुरुदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी (परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद) जी महाराज की छत्रछाया और सदगुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी के सानिध्य में “जागृत लक्ष्मी साधना शिविर” का आयोजन होगा। यह शिविर 24 व 25 अक्टूबर, शनिवार-रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर, सीतापुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के कई प्रांतों से हजारों साधक-साधिकाएं और बड़ी संख्या में शिष्यगण पहुंचेंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को रामायण मेला परिसर में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रतापगढ़ जिले के फौजदार सिंह ने की। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। आयोजक मंडल में चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, इलाहाबाद, रायबरेली, टाटानगर और दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें फौजदार सिंह, दिनेश मिश्रा, रमाशंकर, राममिलन सिंह, मीरा मिश्रा, विंध्याचल पांडेय, दिवाकर सिंह एडवोकेट, डॉ. प्रमोद मिश्रा, गायत्री तिवारी, नवनीत मिश्रा, वीके श्रीवास्तव, उदय सिंह, अरुण सिंह एडवोकेट, गजराज सिंह, राम सिंह यादव, अभय वर्मा, वाई एम मूर्ति, रवि और इंद्रपाल सिंह सहित कई लोग शामिल हैं। शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्मी साधना के लिए विशेष मानी जाती है। आयोजकों का कहना है कि शिविर में साधना, प्रवचन और सामूहिक अनुष्ठान होंगे, जिससे साधकों को आध्यात्मिक लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button