विदेश

केंद्रीय मंत्री तुडू ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

दंतेवाड़ा । केन्द्रीय राज्य मंत्री बिस्वेश्वर तुडू भारत सरकार जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचकर उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने डीएमएफ मद के व्यय की जानकारी ली। उन्होंने डीएमएफ एवं सीएसआर मद अंतर्गत जिले में हुए कार्यों के बारे में और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज, मल्टी विलेज के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिले में अब तक कितने ग्रामों तक पानी पहुंचायी गयी है, इस सबंध में भी पूछा। आदिवासी विकास विभाग से आश्रम स्कूलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विगत वर्षों में पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के उपलब्धियों के संबंध में पूछा, अमृत सरोवर के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय स्तर पर चलाये जा रहे स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन करने की बात कही। बैठक पश्चात अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button