UP PCS Transfer 2026: 12 घंटे में 363 PCS अधिकारियों के तबादले, 181 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 181 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे पहले भी एक सूची जारी की गई थी। दोनों सूचियों को मिलाकर महज 12 घंटे के भीतर कुल 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के तहत बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारियों (SDM) को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई जिलों के एसडीएम बदले
तबादला सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण जिलों में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
- अयोध्या के एसडीएम राम प्रसाद त्रिपाठी का तबादला मथुरा किया गया।
- मिर्जापुर के एसडीएम संजीव कुमार यादव को अयोध्या भेजा गया।
- बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी लालकृष्ण को अयोध्या का एसडीएम बनाया गया।
- कुशीनगर के एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता का भी तबादला अयोध्या किया गया।
इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, बुलंदशहर, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर, मथुरा, झांसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, आगरा, सोनभद्र, देवरिया समेत प्रदेश के अनेक जिलों में एसडीएम और अन्य पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद
सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई तैनाती के बाद अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए कार्यभार ग्रहण करेंगे।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी 181 PCS अधिकारियों की तबादला सूची नीचे देख सकते हैं।







