देश

अरबन कॉपरेटिव बैंक चुनाव : मनु सिंह निर्विरोध सभापति निर्वाचित

झांसी । रानी लक्ष्मीबाई अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभापति पद पर अंततः आज मनु सिंह की ताजपोशी हो गयी। नामांकन के तय समय तक सभापति पद पर एक ही नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध सभापति चुना गया। वहीं उपसभापति पद पर संजय अग्रवाल नारद भी निर्विरोध चुने गए।

पर्चा दाखिल कराने के लिए सांसद अनुराग शर्मा, एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी, पूर्व मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जमुना कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि अरबन बैंक डायरेक्टर का चुनाव जनवरी माह में हुआ था। चुनाव में सभी 12 डायरेक्टर भाजपा के निर्विरोध चुने गए थे। इन्ही में से एक को सभापति चुना जाना था। लेकिन अमित चिरवारिया द्वारा दावा ठोकने से पेंच फंस गया था। इस गुत्थी को चार माह बाद प्रदेश नेतृत्व ने सुलझाते हुए बीती देर रात मनु सिंह का नाम फाइनल कर दिया था। आज नामांकन के बाद एक ही पर्चा दाखिल होने के चलते मनु सिंह निर्विरोध सभापति चुन लिए गए। इस अवसर पर मनु सिंह ने कहा कि बैंक की स्थिति को सुधारकर उसे ऊंचाई पर ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाएगा।

नोकझोंक के बाद तय हुआ उपसभापति

बैंक के उपसभापति पद के लिए काफी नोकझोंक के बाद निर्णय लिया जा सका। पंकज दुबे, संजय अग्रवाल व उमा गांधी ने पर्चा खरीद लिया था। इस पर पंकज दुबे व संजय अग्रवाल आमने-सामने आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button