अपराधउत्तर प्रदेशबहराइचयातायात

अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। नेपाल – बहराइच अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के शाहनवाज पुर निवासी राम आधार निषाद (50) पुत्र नग्नू निषाद मंगलवार को दोपहर में बाइक से घर से बाइक पर सवार होकर निकला। जब वह बहराइच नानपारा मार्ग पर बेगमपुर कस्बे के पास पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर के बाद वह बाइक के साथ सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी सड़क से निकल रहे राजगीरों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button