उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत करीब 6 लाख रुपये

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस ने 162 अदद (करीब 440 कि.ग्रा.) व 13 बोरे में कछुए के खाल अवैध प्रतिबंधित जिंदा कछुओं के साथ अंतरराज्यीय पेशेवर वन्यजीव तस्कर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से दो अभियुक्तों मोतीलाल और ममता को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 पिट्ठू बैग में 60 अदद जिंदा कछुए बरामद हुए। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे कछुए मुस्ताक के घर से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मुस्ताक के घर पर छापा मारा और 13 बोरे में कछुओं के खाल तथा 102 अदद जिंदा कछुए बरामद किए। मकान मालिक अभियुक्त मुस्ताक फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना दी गई है। बरामद कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, व0उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी, उ0नि0 अनिल कुमार पाठक, हे0का0 राजकुमार यादव, का0 बृजेश मिश्रा, का0 मनीष यादव, का0 सोनू गिरी और हे0का0 धर्मेन्द्र यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button