बिहार
जिंदगी में कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भाजपा को लेकर प्रतिज्ञा ले ली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अब जीवन में कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। दरअसल, नीतीश कुमार शुक्रवार को समस्तीपुर दौरे पर थे जहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं बिहार की प्रगति के लिए काम करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने पूरे जीवन भर में भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि बिहार देश की प्रगति के लिए समाजवादियों के साथ काम करेंगे। हालांकि इससे पहले भी जब वह 2013 में भाजपा से अलग हुए थे तभी उन्होंने ठीक इसी तरह की प्रतिज्ञा ली थी।