Crimeउत्तर प्रदेशमहराजगंज

मादक पदार्थ के साथ एक शख्स गिरफ्तार

55.56 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर भारत से नेपाल राष्ट्र में करना था सप्लाई

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया है। टीम ने बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को 55.56 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक भारत से नेपाल राष्ट्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान युवक ने कई अहम जानकारियां साझा कीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।

22वी वाहिनी एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव और आबकारी विभाग निचलौल के इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव मय टीम ने बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा गांव के से समीप से एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ की बड़ी खेप बरामद हुआ। जिसमें 55.56 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपयों में आंकी जा रही है। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राहुल यादव निवासी ग्राम नारायनपुर चरगाहा पोस्ट लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। युवक की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने कई अहम जानकारियां साझा कीं और नेटवर्क से जुड़े लोगों का नाम भी बताया है।

इस दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी के उपनिरीक्षक हंसराज, कुलदीप कुमार, ईश्वर चंद, मनोज कुमार, अनूप कुमार, अमरनाथ कुमार व आबकारी विभाग के प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार, महिला आरक्षी पूजा शामिल रहे। जन एक्सप्रेस संवाददाता को आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ एक युवक राहुल यादव को गिरफ्तार कर निचलौल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button