उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
मुरादनगर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाने के मेल से मचा हड़कंप

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : गाजियाबाद स्थित भारतीय रक्षा अनुसंधान के अंतर्गत कार्यरत मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री के ऑफिशियल मेल पर फैक्ट्री को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। बम से उड़ाने की धमकी से मचे हड़कंप के बीच प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिया , जिसके बाद अधिकारियों का अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर कर जांच शुरू कर दिया है।
मुरादनगर स्थिति आयुध फैक्ट्री में सोमवार को कार्यालय की मेल आईडी पर फैक्ट्री को बम से उड़ाने की सूचना मिली । सूचना के बाद तत्काल पहुंची जिला पुलिस ने पूरे परिसर को सील करके जांच की कार्यवाही शुरू किया । खोजी कुत्तों, बम निरोधक दस्ता को भी मौके पर बुलाया गया । जिसने सघन जांच शुरू कर दिया है। फैक्ट्री मे रक्षा उत्पाद सहित गोले और बंदूक का निर्माण बड़े स्तर पर होता है।






