लखनऊ
लगी डेंगू- मलेरिया पर लगाम, योगी सरकार ने खत्म की राज्य से जानलेवा बीमारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि एक जनवरी 2022 से 13 सितंबर 2022 तक प्रदेश में डेंगू से सिर्फ एक मौत हुई और मलेरिया से किसी भी रोगी की मौत इस अवधि में नहीं हुई। समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को मानसून सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल में अल्पसूचित तारांकित प्रश्न किया था जिसके लिखित उत्तर में स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे पाठक ने यह जानकारी दी।