उत्तराखंड

युवा कांग्रेस ने मशाल जलूस निकालकर किया विरोध

देहरादून। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर तक मशाल जलूस निकालकर केन्द्र सरकार का विरोध किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि जिस अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का प्रयत्न कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने नाकामियों को छिपाने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी। आज देश नाजुक स्थिति से गुजर रहा है।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस न्यायालय का सम्मान करती है पर केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस के सांसदों को सदन में बोलने नही दिया जा रहा है। देश की मीडिया केन्द्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी बात अहिंसात्मक रूप से जनता के बीच में ले जायेगी।

इस दौरान विधायक बिक्रम सिंह, भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, युवा कांग्रेस की प्रभारी अभव्या चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार, कोषाध्यक्ष आरेन्द्र शर्माए मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनीए महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी, लालचन्द शर्मा,सुजाता पॉल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button