उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य खबरें

मेरठ रोड स्थित टोयटा शो रूम में लगी आग , 5 गाड़ियां हुई खाक

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: गाजियाबाद रोड स्थित टोयोटा शोरूम के यार्ड में शनिवार की रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लग्जरी गाड़ियां जलकर राख हो गई । लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन दल को आग पर काबू करने में करीब एक घंटे लगे। पांच गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शोरूम के पीछे यार्ड में सभी नई गाड़ियां खड़ी थीं। संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
घटना के समय शोरूम के डायरेक्टर हरनंद त्यागी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना दिया उसके बाद समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। यार्ड के दर्जनों गाड़ियां खड़ी थी। जलने वाली गाड़ियों में दो हाई राइडर, एक हाई क्रॉस, एक इनोवा क्रिस्टा और एक ग्लैंजा शामिल थीं । समय रहते कर्मचारियों की तत्परता और अग्निशमन दल की सहायता से आग के विकराल होने से बचाया गया। वरना कई और गाड़ियां आग के चपेट में आ जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button