उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सुशासन ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि: सुशासन सप्ताह-2025 का भव्य आयोजन

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर (प्रशासन गांव की ओर–2025) कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवां सुशासन सप्ताह–2025 का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सुशासन, जनसेवा और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर पूर्व जिलाधिकारी चित्रकूट पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जौनपुर पूर्व जिलाधिकारी चित्रकूट पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, वर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जौनपुर पूर्व जिलाधिकारी चित्रकूट पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने अटल जी के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह-2025 में सहभागिता करना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यदि स्वयं को सामान्य नागरिक मानकर समस्याओं का समाधान करें, तो वही सच्चा सुशासन है। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं और बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने महाकुंभ के दौरान जनपद जौनपुर में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं उनकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने समर्पित भाव से देश के विकास के लिए कार्य किया। उनके जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस मनाते हुए जनपद, तहसील एवं विकासखंड स्तर पर व्यापक जनसेवा एवं जनशिकायत निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी विभाग ग्राम पंचायत स्तर पर चौपालों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, विभिन्न पेंशन योजनाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी, भूमि विवाद, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सेवाओं से जुड़े आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले 01 वर्ष 02 माह में लगभग 80 हजार से अधिक निर्विवाद प्रकरणों का पंजीकरण कर सफल निस्तारण किया गया है। विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वाधिक शिकायतों का निस्तारण कर जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिनमें उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत तहसील मड़ियाहूं के ग्राम मढ़ी निवासी मृतक विकास पटेल की माता बसंती पटेल को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 05 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button