CrimeNatural DisasterRoad AccidentUP Breaking NewsUP POLICEअन्य खबरेई-पेपरउत्तर प्रदेशचित्रकूटटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़मंदाकिनी नदीराज्य खबरें

बारिश बनी काल – कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौ – दो घायल

जन एक्सप्रेस /चित्रकूट :-  लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्र के ग्राम बाराछ में दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी के कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। हादसे में पति और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 3 बजे पीआरवी 5568 को ग्राम बाराछ में मकान की दीवार गिरने की सूचना मिली। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में परिवार के पांच सदस्य आ गए।
मलबे में दबने वालों में कल्लू पुत्र बब्बू (32 वर्ष), उनकी पत्नी कुंता, पुत्र अंश (5 वर्ष), पुत्री आंशिक (4 वर्ष) और पुत्री कल्ली (डेढ़ वर्ष) शामिल थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कल्लू, उनके पांच वर्षीय पुत्र अंश और डेढ़ वर्षीय पुत्री कल्ली को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुंता और चार वर्षीय आंशिक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।पुलिस ने मृतकों के शवों को मॉर्चरी में रखवाते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम बच्चों समेत परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button