बिल्हौर पहुंचे एमएलसी अरुण पाठक,अधिकारियो को दिए ये निर्देश

शोभित शुक्ला
जन एक्सप्रेस /बिल्हौर :- कानपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक शुक्रवार को बिल्हौर स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं एमएलसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी है जनसुनवाई के बाद अरुण पाठक बलराम नगर पहुंचे जहां उन्होंने अधिवक्ता अनुराग शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की वहीं अधिवक्ता पुष्पेंद्र के निधन पर फोन के माध्यम से सांत्वना दिया इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज पांडेय तनु पांडेय श्याम कटियार ऋषि गुप्ता अधिवक्ता अतुल शुक्ला नितिन कटियार अजीत सिंह, रोहित सिंह शशांक मिश्रा और दीपक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेएमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार जनता के बीच रहकर संवाद कर रहे हैं और हर शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उसका समाधान कराने का प्रयास जारी रहेगा।






