उत्तराखंडहल्द्वानी

स्पा सेंटरों में चेकिंग, छह पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने पर छह स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी एएचटीयू महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में हुई चेकिंग में ग्राहक रजिस्टर में ग्राहकों का पूरा विवरण दर्ज नहीं करने और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने की अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में छह स्पा सेंटरों ग्रीन टी स्पा, लुक थाई स्पा, गोल्डन स्पा, फॉरएवर स्पा, योर्स स्पा और क्लाउड 9 स्पा से कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने और ग्राहकों का पूरा विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस के मुताबिक, मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्पा सेंटरों की निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button