उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदेशधर्महरदोई
अदब और एहतराम के साथ निकाला गया ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।हरपालपुर कस्बे की नूरी मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बुधवार को सुबह निकाला गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। नूरी मस्जिद हरपालपुर के इमाम सुहेल खान व ज्योतिपुरवा मस्जिद के इमाम अतीक अहमद के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस बस स्टैंड, ककरा तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए ज्योतिपुरवा मस्जिद पहुंचा। जहां पर इमाम और मुफ्ती की तकरीर के बाद जुलूस का समापन किया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस व राजस्व टीम सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जुलूस के साथ रही। इस मौके पर इसरार खान, निजामुद्दीन, वकील खान,कलीम खान ,पप्पू खां,नजबुल,सहयूब खान,सलीम,अबरार,सोनू,असफाक आदि मौजूद रहे।






