utrakhandउत्तरकाशीटिहरीट्रेंडिंगनई टिहरी

आदित्य भट्ट के चयन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित अपर निजी सचिव परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिसमें टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पिपोला निवासी आदित्य भट्ट ने 19 वीं रैंक हासिल की। आदित्य के पिता दिनेश भट्ट निजी व्यवसायी हैं। जबकि उनकी मां कुसुम लता भट्ट नई टिहरी के विद्या मंदिर में अध्यापिका है। आदित्य की सफलता पर परिवार और गांव के लोगों ने खुशी जताई है। इससे पूर्व भी आदित्य ने वैयक्तिक सहायक की परीक्षा में सफलता पाकर उत्तराखंड में पहली रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के वैयक्तिक सहायक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा नई टिहरी से ही हुई है। आदित्य भट्ट की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,पूर्व मंत्री दिनेश धनाई,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी,प्रमुख राजेश नौटियाल,अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य सुनीता देवी,पूर्व प्रमुख बेबी असवाल,पूर्व बीडीसी सदस्य पुष्पा भट्ट,प्रधान मधुबाला भट्ट,प्रदीप भट्ट,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button