उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जिले के नोडल अधिकारी ने कार्यालयों, स्कूलो, अस्पतालों का किया निरीक्षण

देश के पिछड़े जनपदों में होने के कारण जनपद को नीति आयोग के आकांक्षी जनपद की श्रेणी में रखा गया है । इसके लिए सरकार द्वारा नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। शनिवार को नोडल अधिकारी परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने जिले के विभिन्न कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्कूल सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर: नोडल अधिकारी द्वारा सदर विकासखंड के सिसई के उच्च प्राथमिक विद्यालय , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र , भचकहिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय , आंगनबाड़ी केंद्र बेलहा , आयुष्मान आरोग्य मंदिर और उपकेंद्र बलुआ बलुई , प्राथमिक विद्यालय बलुआ बलुई का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नीति आयोग के सूचकांक पर स्कूलों को संतृप्त किए जाने जैसे बालक एवं बालिका के लिए शौचालय की व्यवस्था शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विद्युत की पहुंच, फर्नीचर की व्यवस्था , छात्रों का नामांकन , किताब का वितरण , प्रति छात्रों पर शिक्षकों की संख्या आदि का जायजा लिया , इस दौरान उन्होंने समर कैंप में आए छात्र-छात्राओं से वार्ता किया । उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर बच्चों का वजन किए जाने हेतु वेइंग मशीन एवं लंबाई के माप हेतु इन्फैंटोमीटर की उपलब्धता का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वेइंग मशीन एवं इन्फैंटोमीटर की उपलब्धता अवश्य हो , उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषण ट्रैकर पर फीड किए जाने वाली विभिन्न डाटा का भी जायजा लिया। इसके साथ ही उपकेंद्र बलुआ बलुई के निरीक्षण के दौरान एएनएम अनुपस्थित मिली । प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता , चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता आदि का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

रजिस्ट्री ऑफिस और एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने जिला मुख्यालय पर उप निबंधक कार्यालय एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उप निबंधक कार्यालय कार्यालय की मरम्मत किए जाने हेतु बजट का प्रस्ताव भेजे जाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आवासीय विद्यालय में लिया जायजा

नोडल अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया एवं छात्राओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई का जायजा लिया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप ही निर्माणाधीन उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा लिया , उन्होंने कहा कि भवन का शीघ्र ही हैंडोवर लिया जाए। नीति आयोग के द्वारा दिए गए फंड से निर्मित एकेडमिक रिसोर्स सेंटर का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।

जिला संयुक्त अस्पताल में निरीक्षण कर दिए निर्देश

इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया उन्होंने एक्स-रे कक्ष , डायलिसिस कक्ष , सीटी स्कैन आदि का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया एवं मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त , परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button