utrakhandउत्तरकाशीटिहरीनई टिहरी

‎कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम से मिले 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारी

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- कलक्ट्रेट सभागार में पीसीएस परीक्षा से चयनित 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपर जिलाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

‎अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को चयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को समझते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button