देश
ओडिशा ट्रेन दुर्घटनाः सेना ने संभाला राहत और बचाव का जिम्मा

कोलकाता । ओडिशा के बालासोर के पास हुए रेल हादसे में लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना ने कमान संभाल ली है।
उन्होंने बताया कि सेना की इंजीनियरिंग टीम बैरकपुर बेस से रात करीब 1:40 बजे रवाना हुई जबकि तड़के करीब 3:00 बजे खड़गपुर बेस से मेडिकल टीम रवाना हुई है। सुबह करीब 5:00 बजे दो और टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। टीमें पहुंच चुकी हैं। सेना राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। भारतीय वायु सेना की टीम भी राहत और बचाव में मदद कर रही है।






