हमीरपुर की कुरारा पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा
पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की कुरारा पुलिस ने कुछ दिन पहले चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तीन फरार चल रहे शातिर चोरों को माल के साथ में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। कुरारा पुलिस ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 169/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत दर्ज मामले में जांच के दौरान धारा 303(2) को हटाकर धारा 305A/331(4) BNS को बढाया गया है। जबकि कुरारा निवासी अभियुक्त आकाश वर्मा पुत्र वरदानी ,विवेक सिंह उर्फ उत्तु पुत्र भाग्य बिहारी सिंह सहित पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम प्रजापति को इकौना मोड़ के पास, मूसानगर से कुरारा जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर चोरी किये गये एक लाख बीस हजार रूपये नगद, तीन आधार कार्ड, सहित अपाचे मोटर साईकिल नंम्बर यू0पी0 78 एटी 4096 बरामद की गई। साथ ही इस मामले में बरामदगी के तहत धारा 317(2) BNS क को बढाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया। कुरारा पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई 2025 को कुरारा कस्बे के महेश कुमार पुत्र केदार नाथ की दुकान से, शटर का ताला तोड़कर दुकान की बिक्री के दुकान की गुल्लक में रक्खे करीब तीन लाख पचास हजार रुपये के साथ ही एक सोने की चैन और एक अंगूठी के साथ ही तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं। वही तीनों चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में खासतौर से एस आई सतीश चन्द्र मिश्रा, एस आई अशर्फी लाल जायसवाल,कांस्टेबल
जितेन्द्र सिंह सहित कांस्टेबल कौशल शामिल रहे।






