दिल्ली/एनसीआर
प्रधानमंत्री ने एन. विट्ठल के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व सिविल सेवक एन. विट्ठल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एन. विट्ठल के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “श्री एन. विट्ठल जी को एक उत्कृष्ट सिविल सेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास पथ को समृद्ध किया। उन्होंने राज्य में अपने करियर के दौरान गुजरात के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से दुख हुआ।