उत्तर प्रदेशबाराबंकीहादसा

बस और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत 11 घायल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोडवेज बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 11 यात्री हादसे में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर एक लंबा-चौड़ा जाम लग गया। जिसे सुचारू करने में पुलिस को घंटों पसीना बहाना पड़ा।

ऐसे में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जो कि ट्रैफिक सामान्य होने के बाद सुचारू हो पाई। जिसके बाद एडिशनल एसपी दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि लखनऊ अयोध्या हाईवे की एक लेन पूर्व में चल रहे काम से बाधित है। जिसके चलते सारा ट्रैफिक सड़क की एक लेन पर चल रहा है। सोमवार को अयोध्या रोडवेज की एक बस लखनऊ जा रही थी। जब वह थाना रामसनेहीघाट के हाईवे स्थित नारायण ढाबा के पास पहुंची। इसी बीच उसकी टक्कर लखनऊ से जा रहे तेल भरे ट्रक से हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिनमें शोभा (60)पत्नी शंभू निवासी नारायणपुर अंबेडकरनगर व विनीत सक्सेना (55)पुत्र तेज बहादुर सक्सेना निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, राजमेल गौतम (55) पुत्र स्वर्गीय राम शंकर निवासी माया बाजार थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या शामिल है। वहीं हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जोकि विभिन्न जनपदों के रहने वाले है। जिन सभी को रामसनेहीघाट सीएचसी में उपचार कराने के बाद सकुशल उनके घरों को भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button