उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

खेतासराय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर आठ लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस ने सोमवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को विभिन्न विवादों और झगड़ों में संलिप्त पाए जाने पर हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया गया।

थाना खेतासराय पुलिस टीम ने ग्राम अर्जनपुर से मुकदमा संख्या 218/25 से संबंधित तीन अभियुक्तों, ग्राम शेखपुर मंसूरअली से मुकदमा संख्या 219/25 से संबंधित एक अभियुक्त, ग्राम मानीकला से दो अभियुक्त तथा ग्राम खुदौली से पारिवारिक विवाद में शामिल दो अभियुक्तों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार अभियुक्त:

आशीष कुमार पुत्र धामू निवासी मानीकला

पंचम पुत्र स्व. खेलावन निवासी खुदौली

हरिमोहन पुत्र पंचम निवासी खुदौली

सन्देश बहादुर यादव पुत्र स्व. मुन्नीलाल यादव निवासी शेखपुर मंसूरअली (मनेछा)

अनुज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी खुदौली

मेवालाल पुत्र बरखूराम

भास्कर पुत्र मेवालाल

भारत पुत्र अच्छेलाल निवासी अर्जनपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक गुलाबचन्द, हेड कॉन्स्टेबल दिवाकर यादव, कॉन्स्टेबल विनोद प्रजापति, सोनू गौड़ व प्रदीप कुमार थाना खेतासराय, जौनपुर|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button