उत्तराखंडपौड़ी

कोतवाल को बताई शहर की समस्याए

जन एक्सप्रेस/पौड़ी। कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने कोतवाली पौड़ी में प्रभार संभाल लिया है। शुक्रवार को व्यापार संघ व विभिन्न संगठनों के साथ उन्होंने बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में व्यापार संघ के अध्यक्ष विनय शर्मा ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अपर बाजार में पुलिस जवान की तैनाती करते हुए रामलीला मैदान की पार्किंग का सही तरीके से संचालन किए जाने की मांग की। उन्होंने शहर में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन करते हुए उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखे जाने की बात कही। उन्होंने शहर में एजेंसी से धारा रोड वनवे का सही से संचालन करवाने की मांग भी की। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि शहर के धारा रोड बाजार में दोनो ओर दोपहिया वाहनों के लगे रहने से पैदल आवाजाही करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि शहर में युवा अवैध नशे की जद में आ रहे है। उन्होंने अवैध नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि शहर में कई होटल संचालक शराब का सेवन करवाते है जिससे बुजुर्गो, महिलाओं और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस पर कड़े कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष दिलबर भंडारी, अनिल सिंह, मकान सिंह रावत, भरत सिंह, विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button