utrakhandदेशनई टिहरी

‎जनपद टिहरी में एसआईआर के तहत 1,17,501 नोटिसों पर शत-प्रतिशत सुनवाई पूरी

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- जिला निर्वाचन अधिकारी,जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

‎जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।

‎बैठक में एसआईआर के तहत अर्ह नागरिकों एवं निर्वाचकों से प्राप्त दावे-आपत्तियों, प्रारूप-6, 7 एवं 8 के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जारी 1,17,501 नोटिसों के सापेक्ष शत-प्रतिशत सुनवाई पूरी कर ली गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

‎इस दौरान विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि जनपद को आवंटित ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य 5 अक्टूबर से निर्माता कंपनी ईसीआईएल के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

‎बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा से जयेन्द्र पंवार एवं राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस से गब्बर सिंह रावत, बबूल आर्य, कुलदीप सिंह पंवार सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button