स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह, पुलिस जवान मार्च पास्ट की तैयारी में जुटे

धमतरी। 15 अगस्त को लेकर लोगों में उत्साह है। अंचल में तैयारियां जोरों पर है, क्योंकि अब स्वतंत्रता दिवस आने में सिर्फ पांच दिन शेष है। जिलास्तर के मुख्य समारोह के लिए मैदान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं सप्ताहभर से मैदान में मार्चपास्ट की तैयारी पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी के जवान कर रहे हैं। वहीं शासन-प्रशासन स्तर पर भी मुख्य समारोह की तैयारियाें को लेकर बैठक शुरू हो गई है।
इस साल स्वतंत्रता दिवस को बेहतर ढंग से मनाने जिलास्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं सभी वर्गाें में स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। अभी से ही शहर के कपड़ा दुकानों में देशभक्ति, तिरंगा कलर के टी-शर्ट समेत कई आकर्षक सामाग्रियां बाजार में सज गई है, जो लोगों को आकर्षित करने लगा है। वहीं 15 अगस्त की तैयारी को लेकर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुबह नौ बजे से स्थानीय डाॅ. शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय और रुचिपूर्ण तरीके से मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिए हैं।






