उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अज्ञात युवक का मिला शव जौनपुर खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर, पुलिस जांच में जुटी

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर खेतासराय दोपहर के वक्त राहगीरों ने नदी के पास शव को देखा | जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा |

मौके पर पहुँची पुलिस और प्रशासनिक टीम

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को नदी के नीचे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है | कि मौत 3 से 4 दिन पहले हुई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत पुल से गिरने के कारण हुई होगी। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। हलांकि मौत की असली वजह क्या है | यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button