राष्ट्रीय संत गाडगे की जयंती जौनपुर में धूमधाम से मनाई गई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर नगर के चौकियां माता मंदिर के बगल स्थित मैदान में महान समाज सुधारक संत बाबा गाडगे की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत, जौनपुर इकाई एवं उनके अनुयायियों द्वारा किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ० अजय कुमार सिंह और अजीत प्रजापति शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की।
संत गाडगे जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि
“हमें अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने चाहिए।”
वहीं दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि
“आज हजारों लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि समाज में संत गाडगे जी के प्रति गहरी श्रद्धा है। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।”
संग्रहालय और राजकीय अवकाश की मांग
कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि
“संत गाडगे जी हम सभी के लिए प्रेरणा और आस्था के केंद्र हैं। जौनपुर में उनके नाम पर संग्रहालय या पुस्तकालय बनाया जाना चाहिए और उनकी जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।”
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर अनिल कन्नौजिया, सोनू कन्नौजिया, लवकुश कन्नौजिया, श्रावण कन्नौजिया, सुजीत चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।






