LucknowPoliticsउत्तर प्रदेशकानपुरराज्य खबरें

नाटकीय ढंग से प्रदर्शन करने पहुंचे विधायक रूमी

अमन तिवारी की रिपोर्ट

जन एक्सप्रेस /कानपुर :- कैंट से सपा विधायक मो. हसन रूमी गुरुवार को जाजमऊ के वीआईपी रोड स्थित सरैयां चौराहे पहुंचे, और नाटकीय ढंग से प्रदर्शन करते हुए सीढ़ी लगाकर करीब 18 फूट गड्ढे मे उतर गए,और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विधायक हसन रूमी के साथ उनके साथ पार्षद फखर इकबाल भी मौजूद रहे। रूमी ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यह वीआईपी नहीं, वीवीआईपी सड़क है। यहां से रोजाना कई नेताओं का सर्किट हाउस में आवागमन होता है। भाजपा सरकार पर भड़कते हुए कहा की ये माफियाराज की सरकार है।

उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त जब तक नहीं आयेंगे, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने आंधी, पानी, बरसात होने के बावजूद गड्ढे में बैठने की बात कहीं। इलाकाई लोगो ने दबी जुबान से कहा की विधायक हसन रूमी अक्सर इसी तरह से नाटकीय अंदाज मे जनता के बीच मे आते हैं और मीडिया कवरेज के लिए अनोखा प्रदर्शन करने लगते हैं। नाम ना छापने की शर्त पर इलाके मे रहने वाले एक युवक ने कहा की विधायक हसन रूमी कभी जनता के बीच मे नहीं आते हैं,बीते पांच साल मे विधायक रूमी ने क्षेत्र मे आज तक कोई काम नहीं किया। आगामी विधानसभा चुनाव मे जनता इनसे विकास के मुद्दे पर सवाल पूछेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button