utrakhand

नानक सागर डैम की पुरानी वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति, जलस्तर वार्निंग लेवल से नीचे

जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :-  लगातार हो रही बारिश के चलते नानक सागर डैम का जलस्तर बढ़ा है। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर डैम की पुरानी वीडियो को वर्तमान की बताकर वायरल किया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में डैम का जलस्तर 701.00 फीट है, जबकि वार्निंग लेवल 706.00 फीट निर्धारित है। बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पानी अभी वार्निंग लेवल से नीचे है।


उन्होंने बताया कि डैम से करीब 5,034 क्यूसेक पानी सामान्य रूप से छोड़ा जा रहा है। फिलहाल डैम की स्थिति सामान्य है और किसी तरह के खतरे की बात नहीं है. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पानी से लबालब भरी वीडियो पुरानी बताई जा रही हैं। इन वीडियो को वर्तमान स्थिति से जोड़कर प्रसारित किए जाने से लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति बन रही है। संबंधित विभाग ने लोगों से अपील की है कि पुरानी वीडियो देखकर घबराएं नहीं और डैम की वर्तमान स्थिति से जुड़ी प्रमाणित जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button