देश

शराब नीति मामले में CBI ने पूछताछ के लिए भेजा समन

सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए उत्पाद नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में पूछताछ के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सोमवार को तलब किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को सोमवार सुबह 11 बजे अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीबीआई ने कल 11 बजे मुझे अपने मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा।

सिसोदिया ने कहा कि मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा। सत्यमेव जयते। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम में बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने आप कार्यकर्ता विजय नायर और मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यहां एक विशेष अदालत में अगस्त में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 120 बी (आपराधिक साजिश) और 477 ए (रिकॉर्ड का मिथ्याकरण), और रोकथाम की धारा 7 शामिल है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button