utrakhandउत्तरकाशी

पुरोला तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- अंकिता भंडारी की स्मृति में शुक्रवार को पुरोला तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी की स्मृति को हमेशा जीवित रखा जाना चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अंकिता के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी उठाई।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस यमुना घाटी अध्यक्ष दिनेश चौहान, नपाध्यक्ष विहारी लाल शाह, ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी,कबिदंर असवाल, जगवीर रावत, हरिमोहन जुंवाठा, जनक रावत, प्रताप सिंह,रेखा,राजूली बत्रा,आशा चौहान,परमेशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button