
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश प्रकोष्ठ टोली का विस्तार करते हुए दो प्रदेश सह-संयोजकों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से 17 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार सितारगंज, ऊधमसिंह नगर निवासी खूब सिंह विकल को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हरिद्वार की सरिता त्रिपाठी को भी प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। खूब सिंह विकल को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।






