उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

चोरी की 17 बैटरी के साथ तीन नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे

मुकदमा दर्ज तीनों आरोपितों का हुआ चालान

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप से कोतवाली पुलिस ने एक दुकान से चोरी गई 17 बैटरी को बेचने ले जाने के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।
गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के हुसेनगंज मोहल्ला स्थित राधेश्याम यादव पुत्र राम अजोर यादव की दुकान से चोरी गई 17 बैटरी को आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप मलमल पुलिया के पास से एक ई रिक्शा पर बेचने के लिए ले जाने के दौरान नगर के अम्बेडकर नगर भादी मोहल्ला निवासी ऋषभ कुमार पुत्र गौतम राम,व उसरा भादी गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र मनोज कुमार,व अम्बेडकर नगर भादी मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपित नाबालिग है। पकड़े गए तीनों चोरों के पास से 17 बैटरी बरामद किया। पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों चोरों को चालान भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button