उत्तर प्रदेशबलरामपुरहेल्थ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित होगा योगा कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को भव्य दिव्य और अलौकिक बनाने के लिए डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में बुधवार को योग पखवाड़ा रैली निकाली गई। जानकारी के अनुसार 18 जून को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से योग पकवाड़ा रैली रवाना होकर बलरामपुर नगर व भगवतीगंज नगर होते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय पर संपन्न हुआ । रैली में 100 से अधिक की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर योग पखवाड़ा रैली को सफल बनाया । आयोजक डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर की नाड़ियों का शोधन होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । उन्होंने अपील किया कि 21 जून को सुबह बलरामपुर स्टेडियम में पहुंचकर 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य दिव्य बनाएं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर दूसरों के लिए प्रेरणा श्रोत बनें । रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक ने योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उठ कर सुबह करें सब योग जीवन सबका रहे निरोग । रैली को संबोधित करते हुए डॉ आर एन सिंह चेयरमैन शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण संस्थान बलरामपुर ने बताया कि योग पखवाड़ा रैली का मुख्य उद्देश्य है कि लोग योग के माध्यम से अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं जिससे बारिश में उत्पन्न होने वाली बिमारियों से शरीर लड़ सकें । उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर के अंदर आलस्य आ जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। गर्मी और बारिश के बीच के समय में योग शिविर के माध्यम से लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग पखवाड़ा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है जिसकी थीम है एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। कार्यक्रम के अंत में डॉ दिग्विजय नाथ ने लोगों को धन्यवाद देकर रैली का समापन किया कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर, निर्मल कुमार पांडे बब्बल पांडेय,व कर्मचारी में दुर्गेश चौधरी, हंसराज वर्मा, शिव कनौजिया, मिथिलेश कुमार, डॉ राम अभिलाख मौर्या, पवन कुमार रस्तोगी, आदित्य श्रीवास्तव रामकुमार वर्मा, इफ्तिखार अहमद, विनोद कुमार शुक्ला, राघवेंद्र दुबे, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉ मोहम्मद रफीक, संजय दुबे, डॉ राम जी, डॉ आदित्य प्रकाश, संजय मिश्रा, राम सुभग, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग रैली में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button