Crimeउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

तीन दिन पूर्व हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जन एक्सप्रेस/हरदोई :– तीन दिन पूर्व हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार बीती 6 सितंबर को ग्राम बेहटा रम्पुरा गांव में दो पक्षों के मध्य कंडे पाथने व मवेशी बांधने को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष के धीरेन्द्र पुत्र रामलखन घायल हो गए थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल धीरेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनके शरीर में अंदरूनी चोटें होने के कारण बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था।घटना के संबंध में घायल के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीबू व बाबू पुत्रगण ,रामकिशोर पुत्र बाबूराम, रेखा पत्नी राजवीर तथा जीनू पुत्री रामकिशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी रामकिशोर पुत्र बाबूराम व रेखा पत्नी राजवीर को घटना में प्रयुक्त एक ईंट समेत गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल राहुल शाक्य तथा महिला कांस्टेबल लक्ष्मी द्विवेदी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button