UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकानपुरधर्म

मोहब्बत के पैगाम के साथ सम्पन्न हुआ जुलुस-ए बारावफ़ात

जन एक्सप्रेस, कानपुर :- कानपुर के जाजमऊ में हुजूर मोहम्मद सल्लाहोसल्लम की विलादत (पैदाइश) पर मनाया जाने वाला पर्व जश्न-ए-चरागा नगर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के तमाम मुस्लिम इलाके बिजली की रोशनी में जगमगाते रहे। रात भर जगह-जगह रसूल की पैदाइश का जिक्र किया गया।

मोहम्मद साहब के पैदाइश पर मनाए जाने वाले जश्न-ए-चरागां की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थी। नगर के मुस्लिम इलाकों चमनगंज, बेकनगंज, बाबू पुरवा, जाजमऊ, सनिगवां, चिश्ती नगर समेत तमाम स्थानों पर सुबह से ही गलियों व सड़कों के अलावा घरों में सजावट का दौर जारी रहा। लोग जरी के अलावा बिजली की झालरों व बल्बों से सजावट कर रहे थे। इसके अलावा नगर के तमाम मुस्लिम इलाकों के अलावा गेट भी बनवाया गया है। जिसमे जाजमऊ के गल्ला गोदाम में बना केंद्र लोगों के।लिए आकर्षण का केंद्र रहा। गेट पर लेजर शो समेत कई प्रकार के रंग बिरंगी लाइट शो किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर आरिश खान, नावेद अहमद, कम्मू शेख, तोहिद मिर्जा, जान मोहम्मद, राजन व खालिद रजा समेत अन्य लोग गल्ला गोदाम गेट बनाने की पूरी टीम आदि लोग मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button