बहराइच

आज होगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कम्बल वितरण

रुपईडीहा, बहराइच। रुपईडीहा के विनायक मैरिज हाल में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया है। यह जानकारी देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य नबी अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, सांसद प्रतिनिधि डॉ आनंद गौंड, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, डा.तौसीफ अहमद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, डा. उमाशंकर वैश्य चेयरमैन नगर पंचायत रूपईडीहा व भापजा मण्डल रूपईडीहा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रुपईडीहा नगर पंचायत के 15 वार्डो से जरूरतमदों को चिन्हित किया गया है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मो. शाहिद हाश्मी का भी सहयोग मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button