नशा करने से रोका तो युवक ने सरयू नदी में लगायी छलांग, लापता
परिवार में मचा कोहराम, गोताखोर कर रहे तलाश
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। जिले के कोतवाली मुर्तिहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोझिया बढ़हिनपुरवा गांव निवासी मशूद 22 वर्ष पुत्र फिरोज अहमद काफी नशा करता था। इसके चलते परिवार के लोग आए दिन उसे खरी खोटी सुनाया करते थे। शनिवार सुबह फिरोज जब घर में था। तभी परिवार के लोगों ने फिरोज को गलत संगत छोड़ने की सलाह देते हुए नशा से दूर रहने की हिदायत दी।
पारिवारीजन नशा से होने वाले नुकसान से फिरोज को समझा रहे थे। लेकिन इसी दौरान फिरोज को गुस्सा आ गया। परिवार के लोगों की सलाह उसे नागवार गुजरी। वह बिना चाय नाश्ता किये ही घर से निकल गया। परिवार के लोगों ने समझा कि अभी गुस्सा हुआ है। इसलिए बाहर चला गया है कुछ देर बाद लौट आएगा, क्योंकि अक्सर फिरोज ऐसा ही करता था।
लेकिन पारिवार के लोगों की बात से क्षुब्ध फिरोज घर लौटने की बजाय गांव के निकट बहने वाली सरयू नदी के पुल पर पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने समझा कि फिरोज सुबह पुल पर टहलने आया होगा। लेकिन क्षुब्ध फिरोज ने सुबह 8.30 बजे के आसपास सरयू नदी में पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्ष दर्शियों और राहगीरों ने शोर मचाया। लोग दौड़े और फिरोज को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। फिरोज को बचाया नहीं जा सका।
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के बोथिया गांव का मामला
फिरोज के सरयू नदी में कूदने की सूचना उसके पारिवारीजनों को दी। परिवार के लोग भी रोते -विलखते मौके पर पहुंचे। वही ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस भी स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी के तट पर पहुंचकर सरयू नदी में कूदे फिरोज की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन नदी में कूदे फिरोज का कुछ भी पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नदी का बहाव तेज है। ऐसे में फिरोज के डूब कर बह जाने की आशंका है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है। कुछ अपडेट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।






