उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

सदर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे इक्कीस नामजद लोकेटरोंं में पांच ट्रक लोकेटरोंं को दबोचा

पुलिस ने लोकेटरोंं के कब्जे से दो क्रेटा, एक स्कारपियो के साथ ही 53 हजार रुपये की नगदी की बरामद

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: अधिकारियों की पल-पल की लोकेशन देकर बड़े पैमाने पर मोरम का अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग कराकर शासन को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाने वाले फरार चल रहे 21 नामजद ट्रक लोकेटरोंं में पांच और लोकेटरोंं को सदर कोतवाली पुलिस ने दो क्रेटा, एक स्कारपियो के साथ ही 53 हजार दो सौ रूपये की नगदी सहित दबोचकर अदालत में पेश किया गया। जहाँ से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। जबकि दो लोकेटरों को को सदर कोतवाली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि 16 नामजद सहित कई अज्ञात लोकेटरोंं की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है। वहीं लोकेटरोंं की गिरफ्तारी से हमीरपुर, झांसी, उरई,कालपी, भोगनीपुर, घाटमपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ सहित बहराइच के लोकेशन माफियाओं में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। जबकि लोकेशन के इस अवैध कारोबार से जुड़े युवकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 243/2025 धारा 49/132/191(2)/191(3)/1221/303(2)/318(4)/351(2)/352/61 बी0एन0एस0 व 3/4 लोक संम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित 4/21 खान और खनिज अधिनियम के पांच फरार चल रहे लोकेटरोंं को सदर कोतवाली के कालपी तिराहा से दो क्रेटा, एक स्कारपियो सहित 53 हजार दो सौ रुपये की नगदी,जबकि मोबाइल सिम के साथ गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वही इस मामले में धारा 61 व 338 बी0एन0एस0 को और बढ़ाया गया है। जबकि लोकेटरोंं के पास से मिली दो क्रेटा सहित एक स्कारपियो को मोटर वाहन एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पकड़े गये लोकेटरोंं में 24 वर्षीय सईद उर्फ मुन्ना पुत्र नशीम, वही
38 वर्षीय नासीर पुत्र जमील खां, जबकि 30 वर्षीय दिलशाद उर्फ आमिर पुत्र अहमद बेग, वही कालपी के गौरी बगिया निवासी 37 वर्षीय फैयाज बेग पुत्र रजक बेग, जबकि उरई कोतवाली के बगोड़ा निवासी 20 वर्षीय अमन पुत्र नासिर शामिल हैं। वही लोकेटरोंं
को गिरफ्तार करने वाली सदर कोतवाली पुलिस टीम में खासतौर से तेज तर्रार एस आई हर्षवीर सिंह, एस आई सुरेंद्र कुमार, महिला एस आई रश्मि देवी, हैड कांस्टेबल भोला सिंह, कांकांस्टेबल रजत कुमार सहित कांस्टेबल आशुतोष दूबे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button