उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

भूमि विवाद में पिता पुत्री घायल

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में भूमि विवाद में मामूली कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने पिता व पुत्री को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी 50 वर्षीय चन्द्र भूषण पुत्र हरिलाल व 17 वर्षीय सूर्यमनी पुत्री चन्द्र भूषण को मंगलवार की सुबह भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button