उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाया सवाल..

लखनऊ:-  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर टिप्पणियां रूकी नहीं है। शनिवार को भी उन्होंने जारी एक बयान में कहा कि उप्र. में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री, जो अब पब्लिक सर्वेंट हो गए हैं, मरीजों की हालत पर तरस नहीं खा रहे हैं।

डॉक्टरों की मनमानी मरीज भुगत रहे हैं। हर तरफ अफरातफरी और भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिल रहा है। अस्पताली भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब होने से अब मरीज अपने घरों से खाना और नाश्ता मंगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने यूपी के अस्पतालों की हालात देखकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों का ध्यान नहीं रखा जाता। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से बाहर खुले में मरीज और तीमारदार लेटने को मजबूर हैं।

सपा प्रमुख के मुताबिक, भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ और बीमारी लाचारी से कोई सरोकार नहीं है। वह तो बस पूंजीपतियों के हितों की रक्षा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बदहाली में है। भ्रष्टाचार के चलते अस्पतालों में प्रसूताओं और मरीजों को मिलने वाले भोजन में भी घोटाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button