उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में गंगा व गर्रा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

जिला संवाददाता/ बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- मंगलवार को गंगा व गर्रा नदियों में अलग अलग बांधो से पानी छोड़े जाने की खबर है।हरिद्वार से गंगा नदी में 10,1277 क्यूसेक तथा नरौरा से गंगा नदी में 1,05,633 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नानकसागर डैम, उत्तराखंड से गर्रा नदी में 1,551 क्यूसेक तथा ड्यूनी डैम पीलीभीत से गर्रा नदी में 18,184 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की खबर है।जिले में 09 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।जिले में गंगा और गर्रा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
मंगलवार की सुबह मिली जानकारी के अनुसार राजघाट गंगा नदी का जलस्तर 125.850 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 125.810 मीटर है। इस तरह गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर है, जिसके मुकाबले जलस्तर 54 सेंटीमीटर अधिक है।वहीं गर्रा नदी के केंद्रीय जल आयोग साइट, सांडी (CWC Site) पर जलस्तर 130.280 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 129.650 मीटर है। इस प्रकार गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर है।जबकि रमगंगा नदी का जलस्तर 136.950 दर्ज किया गया जो चेतावनी बिंदु 136.600 से 35 सेंटीमीटर ऊपर है तथा खतरे के निशान 137.100 से नीचे है।गंगा और गर्रा नदी के कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button